महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण में सकारात्मक बदलाव लाने लाएं तेजी: कलेक्टर

0
b21c1da04e5760d48dbdf1345a7fd1f9

धमतरी{ गहरी खोज }: भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक जिले में “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान संचालित किया जाएगा। इस अभियान की रूपरेखा और समन्वय के लिए 13 सितंबर को कलेक्टर सभाकक्ष में कलेक्टर की अध्यक्षता में अंतर्विभागीय बैठक संपन्न हुई।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि सभी विभागों की सक्रिय भागीदारी से यह अभियान एक जनआंदोलन का रूप लेगा। इसके लिए सभी विभाग गंभीरता से अपने-अपने स्तर पर कार्य करेंगे। अभियान का जिला नोडल अधिकारी मुख्यकार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत को नियुक्त किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएल कौशिक ने बताया कि “स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार एवं सशक्त समाज की आधारशिला है।” इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण में सकारात्मक बदलाव लाना है। उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों को जोड़कर अभियान को प्रभावी बनाया जाएगा। बैठक में नगर निगम, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा, आयुष, पंचायत विभाग, स्वास्थ्य समिति सदस्यों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रिया कंवर ने जानकारी दी कि, अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल स्वास्थ्य, पोषण, एनीमिया नियंत्रण, क्षयरोग उन्मूलन, रक्तदान, स्वास्थ्य जागरूकता शिविर तथा स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। निजी सोनोग्राफी संस्थानों के सहयोग से उच्च जोखिम वाली गर्भवती माताओं की निश्शुल्क सोनोग्राफी भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *