कांग्रेस नेता झूठ बोलने की मशीन, आर्थिक पैकेज पर भ्रम फैला रहे: भाजपा

0
images
  • भाजपा प्रदेश ने प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं पर किये जमकर प्रहार

देहरादून{ गहरी खोज }: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने आपदा राहत के लिए आर्थिक पैकेज पर झूठ बाेलने का आराेप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता झूठ बोलने की मशीन हैं और पैकेज के नाम पर कांग्रेस नेता भ्रम फैला रही है। उन्होंने कहा कि चिंता की बात यह है कि आपदाग्रस्त क्षेत्रों में न जाने वाले कांग्रेस नेता राहत बचाव पर ज्ञान दे रहे हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ यहां पत्रकाराें से वार्ता कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने संरक्षक की भांति उत्तराखंड पहुंचकर पीड़ितों का हाल जाना और राहत बचाव कार्य एवं नुकसान की समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने जिस आर्थिक पैकेज की घोषणा की गई, उसमें स्पष्ट बताया गया कि यह तात्कालिक मदद है। अभी आपदा में हुए नुकसान का जायजा लेने आई केंद्रीय टीम धरातल पर जानकारी एकत्र कर रही है। उनकी अन्तंतिम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे जितनी और जैसी मदद की आवश्यकता होगी उसे मुहैया कराया जायेगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस आधी अधूरी और गलत जानकारी दे रही है। इनकी तत्कालीन सरकारों में तो जनता को भ्रमित करने के लिए केंद्र से झूठे वादे कराए जाते थे। और जो पैसा भी आता था,तो उसकी खुलेआम बंदरबांट की जाती थी। लेकिन भाजपा की सरकारों में राहत बचाव कार्यों की तरह मदद की घोषणा भी पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से की जाती है। हमारे लिए आर्थिक पैकेज का मतलब है, मदद के एक-एक पैसे को प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुंचाना है। महेंद्र भटृ ने कि कांग्रेस नेता की ओर से पीड़ित या प्रभावितों के आंसू पोंछने या तकलीफ जानने की कोशिश ही नहीं की गई। अब कार्यालय में बैठकर आपदा पर कांग्रेस नेता ज्ञान बांट रहे हैं। प्रदेश की जनता, आपदा के समय कांग्रेस की विफलता सरकार में रहते तो देख ही चुकी है, अब विपक्ष में रहते भी अच्छी तरह देख समझ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *