भारतीय और विश्व इतिहास में 12 सितंबर की प्रमुख घटनाएं

0
Jallianwala-Bagh-Massacre-1919-A-Tragic-Event-in-Indian-History

नयी दिल्ली{ गहरी खोज }: भारतीय और विश्व इतिहास में 11 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1217 – फ्रांस के राजकुमार लुई और इंग्लैंड के राजा हेनरी तृतीय ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1398 – तैमूर लंग सिंधु नदी के तट पर पहुंचा।
1635 – स्वीडन और पोलैंड ने संघर्ष विराम संधि पर हस्ताक्षर किये।
1786 – लॉर्ड ड कॉर्नवॉलिस गवर्नर जनरल बना।
1873 – पहला टाइपराइटर ग्राहकों को बेचा गया।
1928 – फ्लोरिडा में भीषण तूफान से 6000 लोगों की मौत।
1944 – अमेरिकी सेना ने पहली बार जर्मनी में प्रवेश किया।
1948 – पाकिस्तान के नेता मोहम्मद अली जिन्ना के निधन के एक दिन बाद भारतीय सेना ने हैदराबाद राज्य के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया।
1959 – तत्कालीन सोवियत संघ का रॉकेट ‘लूना 2’ चांद पर पहुंचा।
1966 – भारतीय तैराक मिहिर सेन ने डार्डानेलेस जलडमरूमध्य को तैर कर पार किया।
1968 – अल्बानिया ने खुद को वारसा संधि से अलग करने की घोषणा की।
1987 – इथोपिया में संविधान को अंगीकार किया गया।
1990 – पूर्व और पश्चिम जर्मनी को एकीकृत करने के लिए अमेरिका, इंग्लैण्ड, फ्रांस, सोवियत संघ, पूर्व और पश्चिम जर्मनी ने समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1991 – अंतरिक्ष शटल एसटीएस 48 (डिस्कवरी 14) का प्रक्षेपण।
1997 – 43.5 करोड़ मील लम्बी यात्रा के उपरांत ‘मार्स ग्लोबल सर्वेयर’ यान मंगल की कक्षा में पहुँचा, संयुक्त राष्ट्र के कार्यों की वार्षिक रिपोर्ट में 48 वर्षों बाद कश्मीर का जिक्र पहली बार नहीं किया गया।
1998 – कुआलालंपुर में 16वें राष्ट्रमंडल खेलों का शुभारम्भ।
2000 – न्यूयार्क में अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन प्रारम, उत्तर-पश्चिम अंतर्राष्ट्रीय समुद्री मार्ग से लिए एक महत्त्वपूर्ण समझौते पर भारत, ईरान एवं रूस के बीच समझौता।
2001 – अमेरिका ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान किया।
2002 – नेपाल में माओवादियों ने संघर्ष विराम का प्रस्ताव रखा, ताईवान की संयुक्त राष्ट्र सदस्यता की कोशिश नाकाम।
2004 – उत्तर कोरिया ने अपना परमाणु कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।
2006 – पाकिस्तान को एफ-16 लड़ाकू विमान सौदे में रियायत देने की अमेरिका ने घोषणा की। सीरिया की राजधानी दमिश्क में अमेरिकी दूतावास पर हमला।
2007 – रूस ने नॉन न्‍यूक्‍लियर वैक्‍यूम बम (इको फ्रेंडली बम) का परीक्षण किया।
2008- सहारा इंडिया इनवेस्टमेंट कारपोरेशन ने अपना नॉन बैंकिंग वित्तीय कारोबार बंद किया।
2009- भारतीय महिला टीम विश्व शतरंज चैम्पियनशिप में आख़िरी दौर में अमेरिका को 3-1 से हराकर सातवें स्थान पर रहीं।
2012 – एप्पल ने आई फोन 5 और आईओएस 6 लॉन्च किया।
2015- दसवें विश्व हिन्दी सम्मेलन वर्ष 2015 में 10 सितम्बर से 12 सितम्बर तक भारत में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित हुआ।

जन्म
1898 – बलदेव प्रसाद मिश्र – हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार, न्यायविद तथा लोकसेवक।
1912 – फिरोज गांधी – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रभावशाली सदस्य।
1917 – सत्येन्द्र नारायण सिंह – भारतीय राजनेता और बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।

निधन

2014 – महन्त अवैद्यनाथ – भारतीय राजनीतिज्ञ तथा गोरखनाथ मठ के भूतपूर्व पीठाधीश्वर।
2009 – नॉर्मन बोरलॉग – नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकी कृषि विज्ञानी।
1993 – हितेन्द्र देसाई – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा गुजरात के तीसरे मुख्यमंत्री।
1948 – पाकिस्तान के नेता मोहम्मद अली जिन्ना का निधन।
1983 – रंजन – प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता, गायक, पत्रकार तथा लेखक।
1962 – रांगेय राघव- रचनाकार।
1922 – चन्द्रधर शर्मा गुलेरी, प्रसिद्ध साहित्यकार।
1971 – जयकिशन- प्रसिद्ध संगीतकार (शंकर जयकिशन)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *