भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

0
Braj-Basi-Lal

नयी दिल्ली{ गहरी खोज }: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 09 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।
1823 – साइमन बोलिवर पेरु के राष्ट्रपति बने।
1846 – अमेरिकी आविष्कारक एलायस होवे को सिलाई मशीन के पेटेंट से सम्मानित किया गया था।
1847 – हवाई द्वीप में पहला थियेटर खुला।
1887 – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और भारत के पहले गृहमंत्री, पंडित गोविंद वल्लभ पंत का जन्म हुआ था, जिन्हें उत्तर प्रदेश का पहला मुख्यमंत्री होने का गौरव भी प्राप्त है।
1914 – फ्रांस एवं जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध समाप्त।
1926 – जर्मनी ने ‘लीग ऑफ नेशंस’ की सदस्यता ली।
1939 – कनाडा ने द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
1966 – भारतीय संसद ने पंजाब और हरियाणा राज्यों के गठन को मंजूरी प्रदान की।
1974 – अफ्रीकी देश गिनी ने पुर्तग़ाल से स्वतंत्रता हासिल की।
1976 – इंडियन एयरलाइंस का एक बोइंग 737 विमान लाहौर से अपहृत किया गया था।
1991 – रॉक बैंड निर्वाण ने अपना प्रसिद्ध गीत स्मेल्स लाइक टीन स्पिरिट जारी किया था।
1996 – संयुक्त राष्ट्र महासभा में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि को स्वीकृति मिली, हालांकि भारत सहित तीन देशों ने इसका विरोध किया।
1998 – येवगेनी प्रीमाकोव को रूस का नया प्रधानमंत्री मनोनीत किया गया, दक्षिण कोरिया और आस्ट्रेलिया परमाणु अप्रसार की दिशा में समन्वित प्रयास करने पर सहमत।
2002 – यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
2003 – 10 सितंबर को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाया जाता है।
2003 – विश्व व्यापार संगठन की पांचवी मंत्रिस्तरीय बैठक कानकुन में प्रारम्भ।
2007 – नाटकीय घटनाक्रम के बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को स्वदेश लौटने के बाद पुन: जेद्दा निर्वासित किया गया।
2008 – सर्वोच्च न्यायालय ने उपहार अग्निकांड मामले में दोषी ठहराये गए अंसल बंधुओं की जमानत रद्द की।
2009 – जेट एयरवेज प्रबंधन और उसके पायलट व्यापक समझौते पर राजी हुए।
2011- भारत-अमेरिका रणनीतिक सहयोग को 21वीं सदी के लिए महत्त्वपूर्ण और अपरिहार्य बताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि दोनों देशों के बीच गहरे और व्यापक संबंध हैं, जिनका उद्देश्य एशिया और दुनिया में शांति और समृद्धि कायम करना है।
2016- रियो पैरा ओलंपिक में मरियप्पन थंगावेलु ने स्वर्ण पदक और वरुण भाटी ने कांस्य पदक जीता।
2020 – भारतीय वायुसेना में फ्रांस निर्मित बहुउद्देश्यीय राफेल लड़ाकू विमानों को शामिल किया गया।

जन्म

1872 – रणजी- प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
1887 – गोविन्द बल्लभ पंत – भारतीय स्वतन्त्रता सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री।
1890 – असित कुमार हाल्दार – कल्पनाशील, भाव-प्रवण आधुनिक चित्रकार थे।
1890 – राधिकारमण प्रसाद सिंह – हिंदी के आधुनिक गद्यकारों में से एक थे।
1892 – भवानी दयाल संन्यासी – राष्ट्रवादी, हिंदी सेवी और आर्यसमाजी थे।
1895 – विश्वनाथ सत्यनारायण – प्रसिद्ध तेलुगू साहित्यकार।
1912 – बी. डी. जत्ती – फखरुद्दीन अली अहमद की मृत्यु के बाद भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति
1933 – नीलमणि फूकन (कनिष्ठ) – भारतीय राज्य असम के प्रसिद्ध कवि और साहित्यकार हैं।
1944 – चित्रा मुद्गल – आधुनिक हिंदी कथा-साहित्य की बहुचर्चित और सम्मानित लेखिका।

निधन

1915- जतीन्द्रनाथ मुखर्जी – भारतीय क्रांतिकारी
1923 – सुकुमार राय – बंगाल के लोकप्रिय उपन्यासकार।
1965 – अब्दुल हमीद- परमवीर चक्र विजेता भारतीय सैनिक
2022 – ब्रज बासी लाल – भारत के विभिन्न क्षेत्रों में अनेक पुरातात्विक स्थलों का अन्वेषण एवं उत्खनन कराने वाले प्रसिद्ध पुरातत्त्वविद् थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *