बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वरिष्ठ पत्रकार संकर्षण ठाकुर के निधन पर जताया शोक

0
sub17573176599326

पटना{ गहरी खोज }: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वरिष्ठ पत्रकार संकर्षण ठाकुर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।मूल रूप से बिहार के रहने वाले का संकर्षण ठाकुर की लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया। वे 63 वर्ष के थे। गुरुग्राम के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संकर्षण ठाकुर के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि संकर्षण ठाकुर का निधन पत्रकारिता जगत के लिये अपूरणीय क्षति है। संकर्षण ठाकुर पत्रकारिता जगत के एक जाने-माने नाम थे। उन्होंने बिहार की राजनीति से संबंधित पुस्तकें लिखीं हैं, जिनमें ‘अकेला आदमी’ और ‘द ब्रदर्स बिहारी’ प्रमुख हैं।
नीतीश कुमार ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिये प्रार्थना करते हुए ईश्वर से दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की कामना भी की।
नीतीश कुमार ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में इनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
उल्लेखनीय है कि संकर्षण ठाकुर का जन्म 1962 में बिहार के पटना शहर में हुआ था और उन्होंने पटना के सेंट जेवियर्स और बाद में सेंट जेवियर्स, दिल्ली से शिक्षा प्राप्त की। 1983 में दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से राजनीति विज्ञान में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन में कई कई प्रमुख अखबारों में काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *