‘ब्लड मून’ से आसमान हुआ लाल, चंद्रग्रहण पर भारत से ऑस्ट्रेलिया तक दिखा अद्भुत नजारा

0
09_56_307106524chanddd-ll

नई दिल्ली{ गहरी खोज }: साल 2025 का अंतिम चंद्र ग्रहण 7 सितंबर, रविवार रात देशभर में देखा गया। करीब 3 घंटे 30 मिनट तक पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती रही, जिसके कारण चांद का रंग गहरा लाल दिखाई दिया। इस अद्भुत नजारे को आमतौर पर ‘ब्लड मून’ कहा जाता है। विज्ञान के जानकारों के अनुसार, इस दौरान पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच स्थित रही। जिससे चांद पर सीधी रोशनी नहीं पहुंच पाई। देश के अलग-अलग हिस्सों से तस्वीरे सामने आई है। दिल्ली-एनसीआर, गुवाहाटी, लखनऊ, चेन्नई और तिरुवनंतपुरम जैसे शहरों से लोगों ने चांद का अद्भुत नजारा सोशल मीडिया पर साझा किया। इस खगोलीय घटना को भारत, थाईलैंड, चीन, हांगकांग, जापान और ऑस्ट्रेलिया में बड़े उत्साह से देखा गया। चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है। और सूर्य की रोशनी सीधे चांद तक नहीं पहुंच पाती। इस वजह से चांद्रमा का रंग लाल हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *