हजरतबल दरगाह से तोड़ा गया अशोक का स्तंभ, भाजपा नेताओं ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

0
ntnew-11_55_208590759ashok

नई दिल्ली{ गहरी खोज }: कश्मीर में हजरतबल दरगाह में राष्ट्रीय प्रतीक के अपमान को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हमला बोला और कहा कि जिस महापुरुष ने अखंड भारत का सपना देखा, पूरे भारत का निर्माण किया, भारत स्तंभ, अशोक चक्र को पहचान दी, उसी सम्राट अशोक के स्तंभ पर कश्मीर में हमला किया गया। भारत और बिहार की अस्मिता का महागठबंधन के लोगों द्वारा इस तरह का अपमान अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस, आरजेडी और आईएनडीआईए गठबंधन को आड़े हाथों लेते हुए कहा, हजरतबल में केवल अशोक सम्राट का चिह्न नहीं, भारत का दिल, बिहार-उत्तर प्रदेश की अस्मिता के साथ ही देश की अस्मिता को चोट पहुंचाई गई है।
कांग्रेस और तेजस्वी से उन्होंने पूछा आखिर वो बिहार को कितना अपमानित करेंगे और कितनी गालियां देंगे। यहां तक कि प्रधानमंत्री की स्वर्गीय माता और बहन के लिए भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल कराया गया। केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, हजरत-ए-इमाम राहुल गांधी की जुबान बंद है अगर उन्होंने फारूक अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस से अलगाव नहीं किया तो इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा।
भाजपा सांसद, राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. संबित पात्रा ने चुनाव आयोग द्वारा बिहार में आरंभ किए गए स्पेशल इंटेंसिव ड्राइव को लेकर विपक्ष, विशेष रूप से कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार में एक प्रकार की हताशा और निराशा का माहौल है और उसके परिणाम अब सामने आ रहे हैं। इसीलिए झारखंड के मंत्री दफनाने की धमकी दे रहा है तो कोई तो कोई भाजपा विधायक को तेजाब फेंकने की धमकी दे रहा है। इसका जवाब जल्द ही देश की जनता देगी।
राष्ट्रीय सह-मीडिया प्रमुख व प्रवक्ता, व बिहार विधायक परिषद के मुख्य सचेतक डॉ. संजय मयूख ने कहा कि केरल से कश्मीर तक जिस तरह गाली और अपमान का दौर चल रहा है, उसे बिहारवासी अब और बर्दाश्त करने को तैयार नहीं हैं। सम्राट अशोक केवल बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश के कण-कण में बसते हैं, और बिहार लोकतंत्र की जननी है, बिहार का अपमान अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संजय मयूख ने कहा कि आज गाली देने की मानो प्रतियोगिता चल रही है कि कैसे बिहार के लोगों को गाली दी जाए, कैसे बिहार को अपमानित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *