हॉकी एशिया कप : भारत का हॉकी एशिया कप 2025 में डबल धमाका

0
8d10-9

राजगीर { गहरी खोज }: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर हॉकी एशिया कप 2025 का खिताब जीत लिया। यह मुकाबला बिहार के राजगीर स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में खेला गया। भारत ने चौथी बार यह खिताब जीता। इस जीत के साथ भारत ने 2026 के वल्र्ड कप में के लिए भी क्वॉलिफाई कर लिया। भारत के लिए पहला गोल सुखजीत सिंह ने 30वें सेकंड में किया। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में दिलप्रीत ने गोल दागा। 45वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने फिर गोल किया। अमित ने 50वें मिनट में गोल करके भारत की बढ़त को मजबूत किया।
साउथ कोरिया से सोन डायन ने इकलौता गोल 51वें मिनट में किया। टीम इंडिया ने पांच बार की चैंपियन साउथ कोरिया को फाइनल हराकर चौथी बार टाइटल जीता। भारत ने 2017 में मलेशिया को फाइनल हराकर आखिरी बार एशिया कप जीता था। कोरिया दूसरी बार ही रनर-अप रही। टीम को 2007 में भी भारत ने ही फाइनल हराया था।

भारत के गोल

गोल समय खिलाड़ी
पहला 30वें सेकंड सुखजीत
दूसरा 28वें मिनट दिलप्रीत
तीसरा 44वें मिनट दिलप्रीत
चौथा 50वें मिनट अमित

भारत का इतिहास
भारत ने अब तक 2003, 2007, 2017 के बाद अब 2025 में चौथी बार एशिया कप का टाइटल अपने नाम किया है। टीम इंडिया 1982, 1985, 1989, 1994 और 2013 में पांच बार उपविजेता भी रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *