भारतीय एवं विश्व इतिहास में 09 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

0
atal-china-100-1534506034

नयी दिल्ली{ गहरी खोज }: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।
1320-गाजी मलिक दिल्ली का सुल्तान बना।
1331-स्टीफन उरोस चतुर्थ ने खुद को सर्बिया का राजा घोषित किया।
1449-टुमू किले का युद्ध- मंगोलिया ने चीन के सम्राट को बंधक बनाया।
1553-इंग्लैंड में लिचफिल्ड शहर का निर्माण।
1563-मैक्सीमिलियन को हंगरी का राजा चुना गया।
1689-चीन और रूस ने नेरट्सजिंस्क (निरचुल) की संधि पर हस्ताक्षर किया।
1900-टेक्सास के गैलवेस्टोन में चक्रवाती और ज्वारीय तूफान से 6000 लोगों की मौत।
1908-भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी रूप सिंह का जन्म।
1926-भारत के विलक्षण कलाकार भूपेन हज़ारिका का जन्म। वह अपने गीत खुद लिखते थे, संगीतबद्ध करते थे और गाते थे।
1933-प्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोंसले का जन्म।
1952-जेनेवा में कॉपीराइट के लिये पहले विश्व सम्मेलन में भारत समेत 35 देशों ने किये हस्ताक्षर।
1962-चीन ने भारत की पूर्वी सीमा में घुसपैठ किया।
1988-जाने माने व्यवसायी विजयपत सिंघानिया अपने माइक्रो लाइट सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट से लंदन से अहमदाबाद पहुँचे।
1991-मैसिडोनिया गणराज्य स्वतंत्र हुआ।
1997-अमेरिकी ओपन टेनिस चैम्पियनशिप में पैट्रिक राफ़्टर को प्रथम ग्रैंड स्लैम ख़िताब मिला।
1998-2001 में निर्धारित 13वें गुट निरपेक्ष आंदोलन की मेजबानी बांग्लादेश को सौंपी गयी।
2000-भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र शांति शिखर सम्मेलन के दौरान हिन्दी में भाषण देते हुए पाकिस्तान को लताड़ा।
2002-नेपाल में माओवादियों ने 119 पुलिस कर्मियों को मार डाला।
2003-इस्रायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन चार दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।
2006-महाराष्ट्र के नासिक ज़िले में मालेगाँव बम धमाके।
2008-सर्वोच्च न्यायालय ने कैनफिना म्यूचुअल फण्ड घोटाले मामले के मुख्य अभियुक्त और शेयर दलाल केतन पारिख व अन्य आरोपियों को ज़मानत दी।
2009-भारत ने विमानवाहक पोत एडमिरल गोर्शकोव को नए कलपुर्ज लगाकर तैयार करने के लिए रूस को 10 करोड़ 20 लाख डालर दिये।
2019-भारत के प्रसिद्ध वकील और राजनीतिज्ञ राम जेठमलानी का निधन।
2022-महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय का निधन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *