पितृपक्ष में गलती से भी न करें इन चीजों की खरीदारी, रूठ जाएंगे आपके पितृ

धर्म { गहरी खोज } : पितृपक्ष की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान हम अपने पितरों की पूजा करते हैं और साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण आदि करते हैं। पितृपक्ष वह समय है जब हमें सात्विक जीवन जीने की सलाह दी जाती है। इस दौरान कई ऐसे कार्य होते हैं जिनको करने की मनाही होती है। जैसे इस अवधि में मांस, मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए और साथ ही लहसुन-प्याज जैसी तामसिक प्रवृति की चीजों को भी नहीं खाना चाहिए। इसके साथ ही कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिन्हें पितृपक्ष के दौरान खरीदना नहीं चाहिए। इन चीजों को खरीदने से आपको पितृ रूठ सकते हैं। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में।
पितृपक्ष में इन चीजों को खरीदना वर्जित
- पितृपक्ष के दौरान लोहा या लोहे से बना सामान नहीं खरीदना चाहिए।
- नए कपड़ों की खरीदारी भी इस दौरान न करें।
- सोने-चांदी के आभूषण भी इस अवधि में आपको नहीं खरीदने चाहिए।
- वाहन खरीदने से भी बचें।
- जमीन या मकान खरीदने से भी आपको बचना चाहिए।
- जूते-चप्पल की खरीदारी करना भी पितृपक्ष में वर्जित है।
- शादी या किसी भी मांगलिक कार्य के सामान की खरीदारी भी इस दौरान न करें।
- पितृपक्ष के दौरान आपको झाडू भी नहीं खरीदना चाहिए।
पितृपक्ष में क्या खरीदना शुभ?
पितृपक्ष के दौरान आप श्राद्ध से जुड़ी चीजें खरीद सकते हैं। इस दौरान जौ, काले तिल, कुशा, चमेली का तेल, चावल आदि चीजें खरीदना शुभ होता है। इस काल में धूप दीप खरीदने से भी आपको पितृ प्रसन्न होते हैं। इन चीजों के साथ ही धार्मिक पुस्तकें खरीदना भी इस अवधि में शुभ माना जाता है। इन चीजों को खरीदने से आपके पितरों की आत्मा प्रसन्न होती है और उनको तृप्ति मिलती है। खरीदारी करने के साथ ही बताई गई चीजों को आप दान में भी दे सकते हैं।
पितृपक्ष के दौरान अगर आप धार्मिक नियमों का पालन करते हैं और पितरों का श्राद्ध तर्पण करते हैं तो आपके जीवन की परेशानियां दूर होती हैं। अगर पितृदोष से पीड़ित हैं तो उससे भी आपको मुक्ति मिलती है।