धार्मिक झंडा उखाड़ कर फेंकने पर तनाव, सड़क जाम

0
04145cd9c5b322fb4833e08550a31bae

रांची{ गहरी खोज }: रांची के पिठोरिया के सोसो मोड़ पर धार्मिक झंडा उखाड़ कर फेंकने को लेकर तनाव का माहौल था। एक पक्ष के लोगों ने शुक्रवार को धार्मिक झंडे को उखाड़ फेंके जाने के बाद आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर टायर जलाकर जाम कर दिया। इससे आवाजाही प्रभावित हुई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश की। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को आश्वासन दिया कि आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। पुलिस के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम हटा लिया। थाना प्रभारी अभय कुमार ने बताया कि पुलिस उन असामाजिक तत्वों की तलाश कर रही है, जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। मामले में पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *