पुतिन अमरीकी राष्ट्रपति को कूटनीति का शिष्टाचार सिखाते हुए बोले, भारत-चीन से ऐसे बात नहीं कर सकते

0
2024-05-07T090647Z_692266115_RC2LL7AJBGKF_RTRMADP_3_RUSSIA-POLITICS-PUTIN-1715074442

मास्को { गहरी खोज }: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दोटूक कहा है कि आप भारत चीन से इस तरह बात नहीं कर सकते हैं। ट्रंप को अंतरराष्ट्रीय कूटनीति की रवायत और डिप्लोमेसी के शिष्टाचार सिखाते हुए पुतिन ने कहा कि ट्रंप भारत और चीन पर टैरिफ और प्रतिबंधों के जरिए दबाव बनाने की कोशिश न करें। उन्होंने कहा कि आप भारत या चीन से इस तरह बात नहीं कर सकते। पुतिन ने ट्रंप प्रशासन पर एशिया की दो सबसे बड़ी शक्तियों को कमजोर करने के लिए आर्थिक दबाव का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। भारत और चीन को साझेदार बताते हुए पुतिन ने कहा कि अमरीकी टैरिफ सिस्टम इन देशों के नेतृत्व को कमजोर करने का एक प्रयास है। पुतिन ने कहा कि दुनिया में भारत जैसे देश हैं, जहां की आबादी 1.5 अरब है, चीन है जहां की अर्थव्यवस्था काफी शक्तिशाली है। इन देशों की अपनी घरेलू राजनीति है। पुतिन ने कहा कि ट्रंप भारत और चीन को टैरिफ के नाम पर धमकाना बंद करें। दोनों (भारत-चीन) देश उनकी धमकी से डरने वाले नहीं हैं। भारत और चीन का इतिहास हमलों से भरा है। अगर इन देशों का कोई नेता कमजोरी दिखाएगा, तो उसका राजनीतिक करियर खत्म हो सकता है। पुतिन ने कहा कि बहुपक्षवाद की इस दुनिया में किसी की धौंस नहीं चलेगी, सभी के अधिकार बराबर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *