हॉकी एशिया कप के सुपर-4 में भारत, कोरिया से मैच ड्रा, स्कोर 2-2 से बराबर

राजगीर { गहरी खोज }: हॉकी एशिया कप के सुपर-4 में भारत और साउथ कोरिया के बीच मैच ड्रॉ हो गया। बिहार के राजगीर स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में बुधवार को स्कोर 2-2 से बराबर रहा। तीसरे क्वार्टर तक 2-1 से पिछडऩे के बाद भारत को मनदीप सिंह ने 52वें मिनट में गोल कर बराबरी दिलाई। हार्दिक सिंह ने आठवें मिनट में भारत के लिए पहला गोल किया था। कोरिया के लिए 12वें मिनट में यांग जिहुन और 14वें मिनट में किम ह्योन्होंग ने गोल दागे। भारत का अगला मैच मलेशिया से गुरुवार को होगा। वहीं साउथ कोरिया का मुकाबला चीन से होगा। मलेशिया ने सुपर-4 में चीन को हराकर अपना पहला मैच जीत लिया है।
दोनों टीमों की स्टार्टिंग-11
भारत: हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), कृष्ण बहादुर पाठक (गोलकीपर), संजय, अमित रोहिदास, सुमित, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, रजिंदर सिंह, मनदीप सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह
सब्स्टिट्यूट्स: जुगराज सिंह, जरमनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, राजकुमार पाल, शिलानंद लाकड़ा, दिलप्रीत सिंह, सूरज करकेरा (गोलकीपर)।
कोरिया: ली जुंगजुन (कप्तान), यांग जिहुन, पार्क चोलीओन, रिम जिनकांग, जोंगसुक, सीयोंग, सिम जायवोन, बैक सुंगह्यून, सोंग मिन, किम जैहन, ली ह्यसूंग।