सपा महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक केतकी सिंह के आवास का किया घेराव

0
1916040-whatsapp-image-2025-09-03-at-122955

लखनऊ{ गहरी खोज }: समाजवादी पार्टी महिला सभा की दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बुधवार को गुलिस्ता कालोनी स्थित भाजपा विधायक केतकी सिंह के आवास का घेराव किया। हाथ में टोटी लेकर पहुंची महिला सभा की महिलाओं ने केतकी सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के समय विधायक केतकी सिंह अपने क्षेत्र में हैं।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन रोकने की कोशिश की। प्रदर्शन बंद नहीं करने पर पुलिस ने महिलाओं को गाड़ी में बैठाकर धरनास्थल इको गार्डन लेकर गयी। इस दौरान महिला कार्यकर्ता केतकी सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाती रहीं।
बलिया की बांसडीह सीट से विधायक केतकी सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर टोटी को लेकर की गयी टिप्पणी से नाराज थीं। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहीं महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष नेहा सिंह ने कहा कि केतकी सिंह लगातार अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर रही हैं। रोज टोटी-टोटी बोलकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर ​अभद्र टिप्पणी कर रही हैं। इसलिए हम लोग उन्हें टोटी दान करने आए हैं। नेहा सिंह ने कहा कि अगर हम लोग केतकी सिंह से नहीं मिल सकती तो टोटी उन्हें पहुंचा दो।
प्रदर्शन के समय विधायक केतकी सिंह की बेटी घर पर अकेली थी। उनकी बेटी ने कहा कि मैं घर पर अकेली थी, मैं अभी 16 साल की हूं। मैं कोई राजनीति नहीं करती हूं, अगर किसी को बयान से परेशानी है तो वो मेरी मां के सामने प्रदर्शन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *