रील का नशा, जिंदगी बेवफा! पत्नी बनना चाहती थी सोशल मीडिया स्टार, पति ने उतारा मौत के घाट

0
ntnew-23_16_492216751img-20250830-wa0034

नई दिल्ली{ गहरी खोज }: इंस्टाग्राम पर रील बनाने से नाराज पति ने मंगलवार तड़के नजफगढ़ इलाके में पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति ने खुद भी फांसी लगाकर एवं जहर खाकर जान देने की कोशिश की। मृतका की पहचान रजनी (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतका के पति अमन को राव तुलाराम अस्पताल मे भर्ती कराया, जिससे उसकी जान बच गई।
इंस्टाग्राम पर उसके 6,000 फॉलोअर्स थे, इसके अलावा वाट्सऐप और टेलीग्राम पर भी वह सक्रिय रहती थी। दंपति किराए के मकान में रहते थे। उनके 9 व 5 वर्ष के दो बेटे हैं। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। द्वारका डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 4:23 बजे नजफगढ़ पुलिस को पुराना रोशनपुरा में एक महिला की हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जांच में पता चला कि वारदात के बाद पति अमन (35) ने पहले फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं होने पर जहर खा लिया था। उसको भी तत्काल राव तुलाराम अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसकी जान बचा ली। जांच में सामने आया कि पत्नी के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सक्रिय रहने से अमन का अक्सर उससे विवाद होता था। दंपति रोशनपुरा इलाके में इस साल अप्रैल माह में ही किराए पर रहने आया था। उनके दो बच्चे हैं। मूल रूप से पीलीभीत निवासी अमन ई-रिक्शा चलाता था। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जांच में सामने आया कि रजनी की हत्या करने के बाद अमन ने उसकी चुन्नी से फांसी लगाने का प्रयास किया था। लेकिन लटकने के दौरान चुन्नी टूट जाने से उसकी जान बच गई। इसके बाद उसने जहर खाने के बाद बाहर आकर शोर मचाकर पड़ोसियों को इकट्ठा किया। अमन ने उन लोगों को रजनी की हत्या करने की जानकारी दी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस जांच में सामने आया है कि अमन की पत्नी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थी। इंस्टाग्राम पर वह रील बनाती थी। व्हाट्सएप व टेलीग्राम प्लेटफार्म पर कंटेंट पोस्ट करती थी। लोगों के पूछने पर वह खुद को सोशल मीडिया आर्टिस्ट बताती थी। उसके इंस्टाग्राम पर 6,000 फॉलोअर्स थे। हर समय रील बनाने की धुन सवार होने के चलते अमन का अक्सर अपनी पत्नी से विवाद होता था। उसको यह पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर उनके बीच लगातार झगड़ा होता था।
पुलिस ने पड़ोसियों और दंपति के रिश्तेदारों के बयान दर्ज करने शुरू कर दिए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार दंपति के बीच झगड़ा होना आम बात थी। कई बार विवाद इतना बढ़ जाता था कि आसपास के लोगों को बीच-बचाव करना पड़ता था। इस घटना को लेकर इलाके के लोग सकते में है। लोग में इस बात की भी चर्चा है कि सोशल मीडिया की वजह से दंपति के दोनों बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *