आईपीएल 2026 से पहले राहुल द्रविड की तरह क्या राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ेंगे सैमसन

नई दिल्ली{ गहरी खोज }: भारतीय टीम के खतरनाख बल्लेबाज संजू सैमसन राहुल द्रविड की तरह राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ सकते हैं। फ्रेंचाइजी के साथ उनका रिश्ता कुछ ठीक नहीं चल रहा है। सूत्रों ने दावा किया कि सैमसन अगले आईपीएल में किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के साथ अपना दमखम दिखाएंगे। 2025 के आईपीएल में उनकी कप्तानी छीन ली गई थी, उसके बाद फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों का सिलेक्शन सैमसन के मुताबिक नहीं किया था, इसी वजह से खटास पैदा हो गई। जानकारी में पता चला कि 2026 में RR दूसरे कप्तान की तलाश कर रही है।
वहीं यह भी बताया जा रहा है कि सैमसन के भी फ्रेंचाइजी छोड़ने का मन बना चुके हैं। अगली बोली सैमसन पर भी लगेगी। अगले आईपीएल की मिनी नीलामी से पहले उन्होंने खुद टीम से रिलीज किए जाने की बात फ्रेंचाइजी से कही हैं। राजस्थान रॉयल्स से अलग होने की खबर सुनकर सैमसन के फैंस में निराशा दिखाई दी। दरअसल अभी तक संजू सैमसने आधिकारिक घोषणा नहीं की है। सूत्रों में यह बाक पक्की पुष्टि के साथ बताई जा रही है।
टीम ने 14 में से सिर्फ 4 मैच जीते और अंक तालिका में वह 9वें स्थान पर रही। इसी बीच खबरें आईं कि सैमसन किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलना चाहते हैं। 2026 में सैमसन चैन्नई सुपर किंग्स के साथ भी जुड़ सकते हैं। शिबम दुबे औऱ रविंद्र जड़ेजा पर भी अटकलें है कि वो राजस्थान से जुड़ सकते हैं। इससे पहले हाल ही में राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच राहुल द्रविड ने इस्तीफा दिया था।
सूत्रों का कहना है कि द्रविड़ और सैमसन (के बीच कोई गंभीर मतभेद नहीं थे। दोनों के बीच सिर्फ उतने ही विचारों का टकराव था जितना आम तौर पर किसी कोच और कप्तान के बीच होता है। राहुल द्रवि़ड के इस्तीफा देने के बाद सैमसन नाखुश दिखे। यह भी सत्य है कि सैमसन और कोच के बीच अच्छे रिश्ते नहीं थे। असल में सैमसन और द्रविड़ दोनों ही लंबे समय से राजस्थान रॉयल्स से जुड़े हैं और टीम के भविष्य के लिए उनका साथ अहम माना जाता था। पिछले कुछ मैचों में भी दोनों का तालमेल बेहतर दिखा और टीम को जीत दिलाने में मदद मिली।