भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

नयी दिल्ली{ गहरी खोज } : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।
1665-मुग़लों और छत्रपति शिवाजी महाराज के बीच राजा जयसिंह संधि पर हस्ताक्षर हुए।
1781-स्पेन के निवासियों द्वारा लॉस एंजिल्स की स्थापना की गयी।
1825-भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ दादा भाई नौरोजी का जन्म।
1888-गांधीजी ने इंग्लैंड के लिए समुद्री यात्रा शुरू की।
1944-द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सैनिकों ने बेल्जियम के एंटवर्प शहर में प्रवेश किया।
1946-भारत में अंतरिम सरकार का गठन किया गया।
1952-भारतीय फ़िल्म अभिनेता, फ़िल्म निर्माता और निर्देशक ऋषि कपूर का जन्म।
1967-6.5 तीव्रता वाले भूकंप की चपेट में आया महाराष्ट्र का काेयना बांध, 200 से ज्यादा लोगों की मौत।
1969-उत्तरी वियतनाम के राष्ट्रपति एवं राष्ट्रपिता हो ची मिन्ह का देहावसान।
1982-भारतीय राज्य असम से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ गौरव गोगोई का जन्म।
1985-73 सालों के बाद समुद्र में डूबे जहाज टाइटेनिक की तस्वीरें सामने आई थीं। टाइटेनिक दुर्घटना में इस जहाज पर सवार 1,500 लोग मारे गए थे।
1997-भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार धर्मवीर भारती का निधन।
1998-अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने आयरलैंड के डबलिन में स्वीकार किया कि मोनिका लेविंस्की के साथ संबंध क़ायम करना बड़ी ग़लती थी।
1999-ईस्ट तिमोर में सम्पन्न हुए जनमत संग्रह में 78.5 प्रतिशत जनता ने इंडोनेशिया से स्वतंत्रता के पक्ष में अपना मत प्रकट किया।
2000-श्रीलंका के उत्तरी जाफना के बाहरी सीमाओं पर श्रीलंका सेना तथा मुक्ति चीते के बीच हुए संघर्ष में 316 लोग मारे गये।
2001-श्रीलंका ने मुशर्रफ़ से सैन्य मदद मांगने का फैसला किया।
2005-लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन करते नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला गिरफ़्तार।
2006-ऑस्ट्रेलिया के मशहूर टीवी पर्सनैलिटी और पर्यावरणविद स्टीव इरविन का एक समुद्री मछली ‘स्टिंगरे’ के काटने से निधन।
2007-ईरान के पूर्व राष्ट्रपति अकबर हाशमी रफ़संजानी को ईरान की सर्वोच्च धार्मिक संस्था का प्रमुख चुना गया।
2008-मायावती सरकार ने उत्तर प्रदेश संगठित अपराध विरोधी क़ानून (यूपीकोका) विधेयक-2007 को तत्काल प्रभाव से वापस करने का निर्णय किया।
2009-गुजरात उच्च न्यायालय ने जसवंत सिंह की मुहम्मद अली जिन्ना पर लिखी गई किताब पर गुजरात में लगे प्रतिबंध को हटाया।
2012-पैरालम्पिक खेलों में गिरीश होसंगारा नागराजेगौड़ा ने भारत को पहला पदक दिलाया।
2015-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ एवं गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री विल्फ़्रेड डिसूजा का निधन।