अफगानिस्तान में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,124 हुयी, 3,251 घायल

काबुल{ गहरी खोज }: पूर्वी अफगानिस्तान में रविवार रात आये भीषण भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,124 हो गयी है। इस प्राकृतिक आपदा में 3,251 घायल हुये है। अफगान रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
सूचना एवं प्रकाशन प्रमुख जुमा खान नईल ने शिन्हुआ को बताया कि भूकंप में मुख्य रूप से कुनार प्रांत में 8,000 से अधिक घर पूर्ण रूप से या आंशिक रूप से नष्ट हो गये हैं। अभी तक मृतकों एवं घायलों के अंतिम आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं और राहत एवं बचाव दल मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम कर रहे हैं।
गौरतलब है कि यह भूकंप रविवार रात 11:47 बजे अफगानिस्तान के पूर्वी भाग में आया जिसका केंद्र नांगरहार प्रांत की राजधानी जलालाबाद से 27 किमी उत्तर-पूर्व में सतह से आठ किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।