भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

नयी दिल्ली{ गहरी खोज } : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।
1189-हेनरी द्वितीय के बाद रिचर्ड को इंग्लैंड का राजा बनाया गया।
1783-अमेरिका और ब्रिटेन के बीच पेरिस की संधि के साथ क्रांतिकारी युद्ध समाप्त हो गया।
1833-अमेरिका में पहला सफल समाचार पत्र ‘न्यूयार्क सन’ बेंजामिन एच डे के द्वारा शुरू किया गया था।
1923-जाने-माने तबला वादक पंडित किशन महाराज का जन्म।
1939-ब्रिटिश प्रधानमंत्री नेविले चेम्बरलिन द्वारा एक रेडियो प्रसारण पर ब्रिटेन और फ्रांस का जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा करने के साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध शुरू हुआ।
1943-दूसरे विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने इटली पर हमला किया।
1971-कतर एक स्वतंत्र राष्ट्र बना।
1976-भारतीय अभिनेता विवेक ओबेराय का जन्म।
1984-दक्षिण फिलिपीन्स में आये एक भयानक तूफान की वजह से करीब 1300 मारे गए और सैकड़ों घायल हुए।
1992-भारत की प्रसिद्ध महिला पहलवान साक्षी मलिक का जन्म।
1998-नेल्सन मंडेला द्वारा गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन में कश्मीर का मुद्दा उठाये जाने पर प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी ने कड़ी आपत्ति व्यक्त की।
2003-पाकिस्तान सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने का निर्णय।
2004-रुसी सैनिकों ने अपहरणकर्ताओं के कब्जे से स्कूल मुक्त कराया।
2006-यूरोप का पहला त्रिवर्षीय चंद्र मिशन समाप्त। भारतीय मूल के भरत जगदेव ने गुयाना के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
2007-चीन के झिंगजियांग प्रान्त में चीनी व जर्मन विशेषज्ञों ने लगभग 16 करोड़ साल पुराने जीव के 17 दांत खोजने का दावा किया।
2008-राजेन्द्र कुमार पचौरी को संयुक्त राष्ट्र की संस्था जलवायु परिवर्तन के अन्तर सरकारी पैनल (आईपीसीसी) का पुनः प्रमुख चुना गया।
2009-आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. रेड्डी की हेलीकाप्टर दुर्घटना में मौत हो गयी।
2014-भारत और पाकिस्तान में अचानक आयी बाढ़ के कारण दो सौ से ज्यादा लोगों की मौत।
2015-ऑस्ट्रेलिया में क्रिस नाम की एक भेड़ से 40 किलो ऊन निकाली गयी। ये एक भेड़ से एक साथ सबसे ज्यादा ऊन निकालने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
2020-भारत और रुस से अत्याधुनिक एके-203 रायफल भारत में बनाने के लिए एक बड़े समझौते को अंतिम रुप दिया।