मोदी जापान और चीन की चार दिन की सफल यात्रा के बाद स्वदेश रवाना

तियांजिन{ गहरी खोज }: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जापान और चीन की चार दिन की सफल यात्रा के बाद सोमवार को यहां से स्वदेश रवाना हो गये।
श्री मोदी गुरुवार रात दो दिन की यात्रा पर जापान पहुंचे थे, जहां उन्होंने भारत जापान आर्थिक मंच की बैठक तथा जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ 15वें वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये। प्रधानमंत्री सेंडाई शहर भी गए जिसे जापान का सेमीकंडक्टर हब माना जाता है।
श्री मोदी जापान से शनिवार शाम को चीन पहुंचे। यहां उन्होंने रविवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक के अलावा शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के अन्य सदस्य देशों के नेताओं के साथ साथ अलग अलग बैठक की।
प्रधानमंत्री ने सोमवार को एससीओ की25 वीं शिखर बैठक में भाग लिया और रुस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की।