सितंबर में इस दिन से लग रहा है मृत्यु पंचक, इन 5 दिनों में भूलकर भी न करें ये काम

धर्म { गहरी खोज } :पंचक 6 सितंबर 2025 से शुरू हो रहा है। शनिवार के दिन से शुरू होने के कारण ये मृत्यु पंचक होगा। शास्त्रों में इस पंचक को बेहद कष्टकारी माना गया है। इस दौरान शारीरिक, मानसिक और आर्थिक समस्याएं बढ़ जाती हैं और साथ ही दुर्घटना होने की संभावना अधिक रहती है इसलिए इस दौरान जोखिम भरे कार्यों को करने से मना किया जाता है। ये एक अशुभ पंचक है इसलिए इस अवधि में शुभ कार्यों को करने से बचना चाहिए। जानते हैं सितंबर में मृत्यु पंचक कब से कब तक रहेगा।
सितंबर पंचक 2025
सितंबर में पंचक 6 की सुबह 11:21 से शुरू होगा और इसकी समाप्ति 10 सितंबर की शाम 04:03 पर होगी। ये मृत्यु पंचक होगा।
मृत्यु पंचक में क्या कार्य न करें
- मृत्यु पंचक को अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान किसी भी तरह के शुभ काम जैसे विवाह या गृहप्रवेश इत्यादि नहीं करना चाहिए।
- इस दौरान मकान की छत ढलवाना, चारपाई बनवाना और किसी भी प्रकार के लकड़ी के सामान को इकट्ठा करना या बनवाना वर्जित माना जाता है।
- मृत्यु पंचक में दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।
- घर की लिपाई-पुताई या रंग-रोगन का कार्य भी इस दौरान नहीं करना चाहिए।
- मृत्यु पंचक में जोखिम के कार्यों से बचना चाहिए।
- वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि इस अवधि में दुर्घटना होने की संभावना अधिक रहती है।
- पंचक के दौरान न तो पैसे उधार देने चाहिए और न ही कर्ज लेना चाहिए।
-पंचक में किसी की मृत्यु हो जाए तो क्या करें?
यदि मृत्यु पंचक के दौरान किसी की मृत्यु हो जाए तो पंचक दोष से बचने के लिए शव के साथ आटे या कुश के पांच पुतले बनाकर उनका भी अंतिम संस्कार करना चाहिए।