भारतीय एवं विश्व इतिहास में 02 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

नयी दिल्ली{ गहरी खोज }: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 02 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।
1573-अकबर ने गुजरात फ़तह किया।
1775-पहले अमेरिकी युद्ध पोत ‘हाना’ का जनरल जॉर्ज वाशिंगटन ने जलावतरण किया।
1789-अमेरिका में राजस्व विभाग बनाया गया।
1926-इटली और यमन में हुए समझौते के तहत लाल सागर तट पर इटली का वर्चस्व कायम हुआ।
1930-‘क्वेश्चन मार्क’ नामक विमान ने यूरोप से अमेरिका के लिए बिना कहीं रुके पहली बार उड़ान भरी।
1941-प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री साधना का जन्म।
1945-पान द्वारा हार स्वीकार कर लिए जाने के बाद छह साल तक चला दूसरा विश्व युद्ध समाप्त हुआ।
1946-जवाहर लाल नेहरू के उप सभापतित्व में अंतरिम भारत सरकार का गठन।
1956-हैदराबाद से सौ किलोमीटर दूर जडचेराला और महबूब नगर के बीच पुल ढ़हने से 125 लोगों की मौत।
1962-सोवियत संघ क्यूबा को हथियार देने पर राजी हुआ।
1969-अमेरिका के न्यूयॉर्क में पैसे निकालने वाली मशीन ऑटोमैटिक टैलर मशीन (ए.टी.एम.) को पहली बार दुनिया के सामने पेश किया गया।
1970-कन्याकुमारी में विवेकानन्द स्मारक का उद्घाटन हुआ।
1971-भारतीय अभिनेता पवन कल्याण का जन्म।
1988-भारतीय क्रिकेटर इशांत शर्मा का जन्म।
1990-काला सागर में सोवियत यात्री जहाज के डूबने से 79 यात्री मारे गए।
1992-अमेरिका और रूस अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के लिए संयुक्त उपक्रम बनाने पर सहमत हुए।
1998-डरबन में 12वें गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन का अफ़्रीकी राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला द्वारा उद्घाटन।
1999-भारतीय तैराक बुला चौधरी इंग्लिश चैनल दो बार पार करने वाली प्रथम एशियाई महिला बनीं।
2000-मैनहट्टन परियोजना में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वैज्ञानिक जॉन सिम्पसन का निधन, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका द्वारा राष्ट्रीय प्रक्षेपास्त्र प्रणाली की तैनाती की योजना स्थगित।
2001-विश्व में पहला हृदयरोपण करने वाले दक्षिण अफ़्रीका के अग्रणी हृदय विशेषज्ञ क्रिश्चियन बर्नार्ड का साइप्रस में निधन, उन्होंने 1967 में विश्व का पहला हृदय प्रत्यारोपण किया था।
2006-पश्चिमी ईराक में तीन भारतीयों और 11 पाकिस्तानियों की अपहरण के बाद हत्या।
2007-अल्बानिया विश्व का पहला रासायनिक हथियार युक्त राष्ट्र बना।
2008-कानपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.बी.एन.अस्थाना को उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग की ओर से सरस्वती सम्मान देने की घोषणा की गई।
2009-आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. रेड्डी को ले जा रहा हेलीकाप्टर उड़ान भरने के बाद लापता हुआ।
2021-चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के 16वें मुख्यमंत्री बने।
2022-उत्तर प्रदेश की राजनीति में ख़ास स्थान रखने वाले राजनीतिज्ञ रामवीर उपाध्याय का निधन।