मराठा आरक्षण के लिए मनोज जारांगे पाटिल जालना से मुंबई रवाना

0
de50505a011bd471f6b1190160d26b55

मुंबई{ गहरी खोज }: मराठा नेता बुधवार को जालना से मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि उनका मोर्चा पूरी तरह शांतिपूर्ण होना चाहिए। कोई कितना भी उकसाए उग्र नहीं होना है। मनोज जारांगे ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की ओर से मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने फोन किया था और चर्चा करना चाहते हैं। मैंने उन्हें कहीं भी चर्चा के लिए आने को कहा है, लेकिन मैं बंद कमरे में चर्चा नहीं करूंगा। जारांगे ने कहा कि चाहे कोई भी मंत्री आए, हम किसी को परेशान नहीं करना चाहते हैं। आने वाले प्रतिनिधिमंडल के साथ मेहमान की तरह बर्ताव किया जाना चाहिए। जारांगे ने कहा कि सरकार अपनी गलती छुपाना चाहती है, इसलिए देवी-देवताओं को आगे लाया जा रहा है। वे देवताओं की आड़ में गरीबों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे। जारांगे ने कहा कि कोर्ट ने हमें अनुमति के लिए आवेदन करने के लिए कहा है। हम मुंबई के आजाद मैदान में प्रदर्शन के लिए अनुमति की मांग करेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि न्याय के देवता हमें न्याय देंगे। हम शर्तों का पालन करेंगे। हम आज़ाद मैदान में शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन करेंगे, बाद में देखेंगे, अदालत हमें न्याय देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *