महिलाओं की प्रगति देखकर कांग्रेस पचा नहीं पा रहीं हैं और नारी शक्ति का अपमान कर रहें हैं: सांसद

अनूपपुर{ गहरी खोज }: मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि मध्य प्रदेश की महिलाएं देश में सबसे ज्यादा शराब पीती हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश को समृद्ध मध्य प्रदेश का सपना दिखाने वाली भाजपा ने प्रदेश के यह हालत कर दिए हैं। पटवारी के इस बयान पर सियासी बवाल खड़ा हो गया है। शहडोल सांसद हिमान्द्रीप सिंह ने सवाल किया कि कांग्रेस इस तरह के आंकड़े कहां से लाती हैं।
सांसद हिमाद्री सिंह ने बुधवार को वीडियो जारी कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि कांग्रेस कांग्रेस इस तरह की आंकड़े कहां से लाती है और अनर्गल बयान बाजी कर रहे हैं। देश और प्रदेश की जनता जिस तरह से कांग्रेस को नकार दिया है, इससे मानसिक संतुलन बिगड गया हैं। कांग्रेस प्रदेश का इतिहास गौरवशाली और समृद्ध है। भाजपा सरकार में भाजपा सरकार में देश और प्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बन रही है, विपक्षी दल महिलाओं की प्रगति देखकर पचा नहीं पा रहा है जो नारी शक्ति का अपमान कर रहें हैं। सांसद हिमाद्री सिंह ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से मांग किया है कि जिस तरह से महिलाओं का नारी शक्ति का अपमान किया है इस टिप्पणी के लिए उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।