जल स्तर बढ़ने से यमुना तट से लोग अस्थायी आवास में भेजे गये

नयी दिल्ली { गहरी खोज }: दिल्ली सरकार ने यमुना का जल स्तर बढ़ने के कारण यमुना तट पर रहने वाले लोगों के लिए टेंट लगाकर उन्हें अस्थायी आवास में भेज दिया है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर जाने के बाद नदी के किनारे रहने वाले नागरिकों के लिए टेंट लगवाए गये हैं। सरकार ने टेंट में रहने वाले लोगों के लिए भोजन और चिकित्सा संबंधी जरुरतों का भी इंतजाम किया है।
अधिकारी ने यह भी बताया कि यमुना तट की खाली जमीन पर सब्जी उगाने, भैंसें पालकर दूध बेचने , कपड़े धोने तथा अन्य काम करने वाले लोगों को यमुना के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए अस्थायी आवास पर भेज दिया है।
उन्होंने बताया कि इन सभी लोगों के लिए 100 से ज्यादा टेंट लगाए गये हैं। इनके अस्थायी निवास मयूर विहार के पास नोएडा जाने वाली सड़क के किनारे बनााया गया है।