22 अगस्त : महात्मा गांधी ने जलाई विदेशी कपड़ों की होली

नयी दिल्ली{ गहरी खोज }: 22 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1320 : गयासुद्दीन तुगलक (गाजी मलिक) ने खिलजी वंश के आखिरी शासक नासिरूद्दीन खुसरो को पराजित किया।
1639 : ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई (तत्कालीन मद्रास) की स्थापना की।
1848 : अमेरिका ने न्यू मैक्सिको पर कब्जा किया।
1849 : ऑस्ट्रिया ने इटली के शहर वेनिस पर चालक रहित गुब्बारों से इतिहास का पहला हवाई हमला किया।
1921 : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने विदेशी वस्त्रों की होली जलाई।
1922 : जनरल माइकल कोलिन्स की पश्चिम कॉर्क में हत्या कर दी गई।
1944 : अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और चीन के प्रतिनिधियों ने संयुक्त राष्ट्र के गठन की योजनाओं को लेकर मुलाकात की।
1969 : अमेरिका में समुद्री तूफान में 255 लोगों की मौत।
2007 : अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत के लिए दो सप्ताह के मिशन पर गया अंतरिक्ष यान एण्डेवर फ़्लोरिडा में केनेडी स्पेस सेंटर पर सुरक्षित उतरा।
2007 : मिस्र के पुरातत्त्वविदों ने पश्चिम रेगिस्तान के सिवा क्षेत्र में लगभग 20 लाख साल पुराने मानव पद-चिह्नों का पता लगाया।
2018 : राही सरनोबत 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी में स्वर्णिम सफलता हासिल कर, एशियाई खेलों की निशानेबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
2020 : भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या 30 लाख के पार ।
2022 : चीन ने कोविड प्रतिबंधों के कारण फंसे भारतीय छात्रों के लिए दो साल से अधिक समय बाद वीजा जारी करने की योजना की घोषणा की।
2024 : लद्दाख में बस खाई में गिरने से सात लोगों की मौत।