हरतालिका तीज किस दिन है 26 या 27 अगस्त? जानिए बाकी तीज से क्यों है खास

0
hartalikateejshayari1-1725559080

धर्म { गहरी खोज } : क्या आप जानते हैं एक साल में 3 तीज पड़ती है- हरियाली तीज, कजरी तीज और हरतालिका तीज। इन सभी तीज का अपना-अपना धार्मिक महत्व होता है। लेकिन सभी में हरतालिका तीज को सबसे बड़ी तीज कहा जाता है। अगस्त में हरतालिका तीज मनाई जाएगी। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला उपवास रखती हैं और शिव-पार्वती की विधि विधान पूजा करती हैं। चलिए जानते हैं 2025 में हरतालिका तीज कब है और बाकी तीज से ये कितनी अलग है।

हरतालिका तीज कब है 2025
इस साल हरतालिका तीज का त्योहार 26 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 05:56 से 08:31 तक रहेगा। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 25 अगस्त की दोपहर 12:34 से 26 अगस्त की दोपहर 01:54 तक रहेगी।

हरतालिका तीज क्यों है सबसे खास
हरतालिका तीज को सबसे बड़ी और मुख्य तीज माना जाता है। कहते हैं जब माता पार्वती का विवाह उनके पिता ने भगवान विष्णु से करने का निश्चय किया तो वे अपनी सहेलियों के साथ वन में चली गईं और वहीं कठोर तप करने लगीं। माता ने भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया को रेत से शिवलिंग बनाया और उसकी विधि विधान पूजा की। इस पूजा से प्रसन्न होकर शिवजी प्रकट हुए और उन्होंने माता पार्वती को पत्नी रूप में स्वीकार किया। कहते हैं माता पार्वती की तरह ही जो महिला इस तीज पर रेत से शिव-पार्वती की मूर्ति बनाकर विधि विधान पूजा करती है उसे अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *