एक कच्चा आंवला खाएंगे तो शरीर को मिलेंगे ये फायदे

लाइफस्टाइल डेस्क { गहरी खोज }: आंवला शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद फल है। इसे आप कच्चा, सुखाकर या पीसकर पाउडर बना या सब्जी के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कच्चा आंवला सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होता है।
रोजाना एक कच्चा आंवला खाने से शरीर को विटामिन सी मिलता है। आंवला में सबसे ज्यादा विटामिन सी होता है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। आंवला को इम्यूनिटी बूस्टर भी कहा जाता है। आंवला में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते जो सूजन कम करते हैं। इसके सेवन से जोड़ों के दर्द, गठिया में भी आंवला फायदेमंद होता है। आंवला खाने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है। अगर आपको कब्ज और पाचन से जुड़ी समस्याएं रहती हैं तो रोजाना एक कच्चा आंवला खाना शुरू कर दें। इससे आंतों की सफाई होती और पेट में गुड बैक्टीरिया बढ़ने लगेंगे। जिससे कब्ज की समस्या गायब हो जाएगी। बालों के लिए आंवला को सबसे असरदार माना जाता है। बालों को घना बनाने के लिए, सफेद बालों को काला बनाने के लिए और कमजोर होकर टूट रहे बालों को मजबूत बनाने के लिए आंवला जरूर खाना चाहिए। बालों के लिए आंवला को सबसे असरदार माना जाता है। बालों को घना बनाने के लिए, सफेद बालों को काला बनाने के लिए और कमजोर होकर टूट रहे बालों को मजबूत बनाने के लिए आंवला जरूर खाना चाहिए आंवला कोलेजन बढ़ाता है जिससे झुर्रियों को दूर कर एंजिंग को कम किया जा सकता है। आंवला का फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स इंसुलिन उत्पादन बढ़ाते हैं। आंवला मेटाबोलिज़्म तेज करता है जिससे वजन कम होता है।