भारतीय एवं विश्व इतिहास में 14 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं

नयी दिल्ली{ गहरी खोज }:भारतीय एवं विश्व इतिहास में 14 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1862: बॉम्बे उच्च न्यायालय की स्थापना।
1908: इंग्लैंड के फोकेस्टोन में पहली सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन।
1917: चीन ने जर्मनी और आस्ट्रिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1924: प्रसिद्ध लेखक एवं पत्रकार कुलदीप नैयर का जन्म।
1935: अमेरिकी कांग्रेस ने सोशल सिक्योरिटी एक्ट को पास किया।
1938: बीबीसी की पहली फीचर फिल्म (स्टूडेंट ऑफ प्राग) टेलिविजन पर प्रसारित।
1947: भारत का विभाजन, पाकिस्तान पृथक् राष्ट्र बना।
1968: मोरारजी देसाई पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-पाकिस्तान से सम्मानित।
1971: बहरीन को 110 वर्ष के बाद ब्रिटिश शासन से आजादी मिली।
1975: पाकिस्तानी सेना ने राष्ट्रपति मुजीब उर-रहमान का तख्तापलट किया।
1986: पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया उल हक ने बेनजीर भुट्टो को गिरफ्तार कर जेल में डलवा दिया।
2003: पूर्वी अमेरीका और कनाडा में लंबे समय तक बिजली आपूर्ति ठप्प, जिसका असर न्यूयॉर्क और ओटवा जैसे बड़े शहरों पर भी पड़ा।
2006: आधिकारिक तौर पर प्लूटो को ग्रह नहीं मानने की घोषणा की गई।
2006: संयुक्त राष्ट्र की पहल पर इजरायल और दक्षिणी लेबनान में पांच सप्ताह से जारी संघर्ष थमा।
2006: इराक के कहतानिया में बमबारी में 400 लोग मारे गये।
2010: पहले समर यूथ ओलिंपिक की शुरुआत हुयी।
2013: मिस्र में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प में 638 लोग मारे गये।
2017: प्रसिद्ध कवि एवं साहित्याकर चंद्रकांत देवताले का निधन हुआ