आईटीबीपी 12वीं वाहिनी ने तिरंगा अभियान के तहत बाइक रैली निकाली

0
a561e6815d6461edd2967071a6ee366e

उत्तरकाशी{ गहरी खोज }: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल की 12वीं बटालियन वाहिनी की ओर से ‘हर घर तिरंगा अभियान के क्रम में बाइक रैली निकाली गई। मंगलवार को हिमवीरों ने जिला-उत्तरकाशी में तिरंगा बाईक रैली का आयोजन किया गया।इसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं, हिमवीरों के परिवारों और हिमवीरों ने उत्साह से भाग लेकर एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया।
हर घर तिरंगा जागरूकता अभियान की मुहिम के अन्तर्गत सचिन कुमार कमांडेंट 12वीं वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल मातली उत्तरकाशी के तत्वाधान में बल के सभी पदाधिकारियों ने हर घर झण्डा घर घर झण्डा बाईक रैली व तिरंगा वितरण यात्रा निकालकर उत्तरकाशी के जनपद वासियों में देश भक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को जागृत किया।
हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत, 12वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के समस्त पदाधिकारियों ने नागरिकों से अपने घरो में तिरंगा फहराने और घ्वज के साथ एक सेल्फी लेकर उसे harghartiranga.com पर अपलोड करने का आग्रह किया। इस अवसर पर कमांडेंट बताया कि 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव के तत्तवधान में शुरू किया गया।
हर घर तिरंगा अभियान एक जन आंदोलन बन गया है, जिसे देश भर में समाज के विभिन्न वर्गों ने अपनाया है। भारत सरकार के द्वारा हर घर झण्डा अभियान की मुहिम चलाकर देश के नागरिकों में और अधिक देश प्रेम की भावना को जागृत करना है, 12वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस इस अभियान का हिस्सा बनी। मौके पर देश के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों को याद किया गया। साथ ही शहरवासियों से घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर शेखर सिंह गुसांई द्वितीय कमान, लेखराज राणा उप. कमांडेंट, हेमन्त चतुर्वेदी सहायक कमांडेंट, मांगेराम सहा. कमांडेंट, रोहित शुक्ला सहा. कमांडेंट, पियूष द्विवेदी संहा. कमांडेंट, सूबेदार मेजर एवं बटालियन के समस्त पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *