भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं

0
parker-solar-probe--nasa-255720666-1x1

नयी दिल्ली{ गहरी खोज }:भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1765: इलाहाबाद संधि के तहत भारत में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन की शुरुआत।
1833: अमेरिका में शिकागो शहर की स्थापना।
1851: आइजैक मेरिट सिंगर ने सिलाई मशीन का पेटेंट करवाया।
1877: थॉमस अल्वा एडिसन ने फोनोग्राफ बनाया था।
1908: हेनरी फोर्ड की कार कंपनी ने पहला कार मॉडल बनाया।
1914: प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन ने ऑस्ट्रिया-हंगरी पर हमले का ऐलान किया।
1919: भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का जन्म।
1920: पोलैंड और रूस के बीच वारसॉ की लड़ाई शुरू हुई।
1948: आजादी मिलने के बाद भारतीय हॉकी टीम ने फाइनल मुकाबले में ब्रिटेन को 4-0 से हराकर पहला ओलिंपिक गोल्ड मेडल जीता था।
1953: सोवियत संघ ने अपने पहले हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया।
1960: नासा ने अपना पहला सफल संचार उपग्रह ईको-ए प्रक्षेपित किया।
1961: ईस्ट जर्मन कम्युनिस्ट पार्टी ने बर्लिन की दीवार का निर्माण शुरू करने का आदेश दिया।
1980: मैक्सिको के चिड़ियाघर में एक पांडा का जन्म हुआ। ये पहली बार हुआ था जब चीन से बाहर किसी पांडा का जन्म हुआ था।
1981: आईबीएम ने अपना पहला पर्सनल कंप्यूटर पेश किया। इसकी कीमत 16 हजार डॉलर रखी गई थी।
2018: नासा ने पार्कर सोलर प्रोब लॉन्च किया। इसका उद्देश्य सूर्य की आउटर लेयर का अध्ययन करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *