भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं

0
Mohammad-Hamid-Ansari

नयी दिल्ली{ गहरी खोज }: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1908: स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रसिद्ध क्रांतिकारी खुदीराम बोस को फांसी दी गई।
1914: फ्रांस ने ऑस्ट्रिया और हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1929: पर्शिया और इराक के बीच मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1940: ब्रिटेन के पोर्टलैंड बंदरगाह पर जर्मनी ने हवाई हमला किया।
1944: अमेरिका ने सुमात्रा द्वीप समूह के पालेमबेंग क्षेत्र पर हवाई हमला किया।
1960: अफ्रीकी देश चाड ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।
1961: दादर नगर हवेली का भारत में विलय और इसे केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया।
1984: लॉस एंजलीस ओलंपिक खेलों में दक्षिण अफ्रीकी मूल की ब्रिटिश धावक जोला बड 3000 मीटर की दौड़ में अमेरिका की शीर्ष धावक मैरी डेकर से टकरा गईं। मैरी को दौड़ से बाहर होना पड़ा। यह घटना दुनियाभर में खूब चर्चित रही।
1984: तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1999: सदी का अंतिम चंद्रग्रहण दुनिया के कई हिस्सों में करोड़ों लोगों ने देखा। कुछ हिस्सों में घने बादलों की वजह से लोग इसे नहीं देख सके।
2003: उत्तर अटलांटिक संधि संगठन नाटो ने अफगानिस्तान में शांति बल की कमान संभाली।
2004: भारत और पाकिस्तान ने वांछित अपराधियों की सूचियों की अदला-बदली की।
2007: मोहम्मद हामिद अंसारी भारत के 13वें उपराष्ट्रपति बने।
2017: मिस्र के अलेक्जेंड्रिया में दो ट्रेनों की टक्कर में 44 की मौत 179 घायल।
2020: प्रसिद्ध शायर एवं गीतकार राहत इंदौरी का निधन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *