कांग्रेस राज में हुई गौ माता की तस्करी और भूख प्यास से मौत : उप मुख्यमंत्री साव

0
13a0f2ebb60514d63d8697e7591d6818

रायपुर{ गहरी खोज }: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज शुक्रवार काे नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में कांग्रेस द्वारा गौ माता की सुरक्षा पर उठाए जा रहे सवाल पर उन्हें आइना दिखाया। साव ने कहा कि, कांग्रेस के पांच साल में गौ माता की बेहिसाब तस्करी हुई। इनके राज में तस्करों को खुला सरंक्षण था। गौ माता को शेल्टर हाउस ले जाया गया। गौठानों में गौ माता की भूख प्यास में मौत हुई। इसका जवाब कांग्रेस को पहले देना चाहिए। राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद एसओपी जारी कर गौ तस्करी के खिलाफ सख्त निर्देश दिया है। अलग अलग विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, ताकि गौ माता सुरक्षित रह सके। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के पास आरोप लगाने के अलावा अब कुछ नहीं बचा है। पिछली सरकार में क्या हुआ और अब क्या हो रहा है, इसका अंतर साफ दिख रहा है।
उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, प्रधानमंत्री जन मन योजना के तहत जनजातीय वर्ग के लिए मूलभूत सुविधा पहुंचे इसके लिए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार काम रही है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी सहयोग मिल रहा है। एक बड़ी राशि। (195 करोड़ रुपये) पिछड़ी जनजाति के विकास के लिए जारी किया है। यह निश्चित ही महत्वपूर्ण साबित होगा।
डिप्टी सीएम साव ने कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया में मर्यादा लांघने पर कहा कि, भारतीय जनता पार्टी शब्दों की मर्यादा और अनुशासन पर रहकर कार्य करती है। लेकिन कांग्रेस के ऑफिशियल हैडल पर अपमानजनक शब्द और कार्टून पोस्ट हो रहे हैं। और भाजपा ने उसकी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा मर्यादा लांघना नहीं चाहती है लेकिन जब अति हो जाती है तो उसका जवाब देना आवश्यक हो जाता है। जब कांग्रेस ने सीमाएं पार की तो उसका जवाब उसी भाषा में देना पड़ेगा। शब्दों की मर्यादा और शालीनता निश्चित ही होनी चाहिए। और कांग्रेस को इस पर विचार करना चाहिए।
साव ने कहा कि, पिछली कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को नशे का गढ़ बना दिया था। और राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। नशे के अवैध कारोबार पर कड़ी कार्रवाई की है। छत्तीसगढ़ में किसी भी तरह के नशे के अवैध कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *