किराए के मकान में गांजे का कारोबार, तीन गिरफ्तार

सिलीगुड़ी{ गहरी खोज }: शहर में एक किराए के मकान से चल रहे गांजे के कारोबार का भक्तिनगर थाने की पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान कूचबिहार निवासी आशुतोष विश्वास, दक्षिण दिनाजपुर निवासी उत्तम सरकार और उज्ज्वल सरकार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपितों के पास से 17 किलो गांजा भी जब्त किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कूचबिहार के चिलकिहाट निवासी आरोपित आशुतोष विश्वास सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 41 के शास्त्री नगर इलाके में कमल चंद्र पाल नामक व्यक्ति का मकान किराए पर लिया था। आरोप है कि जहां से वे लेकर गांजे का धंधा चला रहा था। भक्तिनगर थाने की पुलिस ने मंगलवार देर रात थाना प्रभारी अमित अधिकारी के नेतृत्व में गुप्त सुचना पर घर में छापेमारी की। इस दौरान आशुतोष को उसके दो साथियों के साथ पकड़ा गया। घर की तलाशी लेने पर 17 किलो गांजा बरामद हुआ। जिसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। भक्तिनगर थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।