शिबू सोरेन ने आदिवासियों की भलाई के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया: हिमंत

0
untitled-2025-03-28t070529-1743125732

गुवाहाटी{ गहरी खोज }: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन के निधन पर सोमवार को शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जीवन वंचितों, आदिवासियों और श्रमिकों की भलाई के लिए समर्पित था। शिबू सोरेन का सोमवार को निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन गुर्दे संबंधी समस्याओं के कारण एक महीने से ज्यादा समय से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में इलाज करा रहे थे। शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और माननीय राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन जी के निधन की खबर बेहद दुखद है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *