खरगे-राहुल ने गंगा राम अस्पताल जाकर दी शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि

0
2025_8$largeimg04_Aug_2025_162621333

नयी दिल्ली{ गहरी खोज }: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को यहां गंगा राम अस्पताल जाकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कांग्रेस के दोनों शीर्ष नेताओं ने इस दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की।
गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चो के अध्यक्ष 81 वर्षीय शिबू सोरेन का आज यहां गंगा राम अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें 19 जुलाई को किडनी एवं हृदय संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए यहां भर्ती कराया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *