पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गाेली

0
6e70743316c317e6639c0687feaeac01

देवरिया{ गहरी खोज }: उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले की बरियारपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार भोर में मुठभेड़ के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने के बाद घायलवस्था में इलाज के लिए दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान कुशीनगर के शेख टोलिया निवासी खुर्शीद शाह और बिहार राज्य के गोपालपुर का रहने वाला मुनाब अली के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घटना 31 जुलाई की रात की हैं, जब थाना बरियारपुर क्षेत्र के ग्राम बरूआडीह के पास एक पिकअप वाहन ने जान से मारने की नियत से ई-रिक्शा में टक्कर मार दी थी। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई और चार अन्य व्यक्ति घायल हो गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया था। जब पुलिस टीम अभियुक्तों को घटना स्थल निरीक्षण के लिए पिकअप वाहन के पास ले गई, तब अभियुक्तों ने वाहन में रखे देशी अवैध तमंचे से पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों अभियुक्तों के पैर में गोली लग गई। घायल अभियुक्तों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय देवरिया लाया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *