रूस में भूकंप के झटके

व्लादिवोस्तोक{ गहरी खोज } : रूस के सखालिन क्षेत्र के सेवेरो-कुरिल्स्क शहर के पास बुधवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।
क्षेत्रीय गवर्नर वालेरी लिमारेंको ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.9 मापी गयी जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई और संभावित खतरनाक इलाकों से निवासियों को निकाला गया।
श्री लिमारेंको ने कहा कि आपातकालीन सेवाएँ बेहतर तरीके से काम कर रही हैं और लोगों को सुरक्षा के लिए ऊँचे स्थानों पर जाने में मदद कर रही हैं। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि स्थिति नियंत्रण में है और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि भूकंप से अभी तक किसी गंभीर क्षति या हताहत की सूचना नहीं है।