महिला को पिलाई शराब फिर की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

फतेहपुर{ गहरी खोज }: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार को किशनपुर थाना क्षेत्र के एकडला दमहा नाले के पास एक महिला का हत्यायुक्त शव पुलिस ने बरामद किया है। महिला के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मिले है। घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। घटना की जानकारी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मृतक महिला के शव की शिनाख्त नीतू देवी(28) पत्नी इंद्रसेन यादव के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर परिवारजन भी मौके पर पहुंचे।
मृतका के ससुर राम गोपाल ने बताया कि मेरी बहू गांव निवासी युवक सर्वेश निषाद के साथ कल सब्जी लेने के लिए गई थी, तबसे लापता थी। आज सुबह पुलिस द्वारा सूचना मिली कि उसकी हत्या कर दी गई है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि किशनपुर थाना क्षेत्र में एक महिला का शव झाड़ियों में मिला है। मृतका और आरोपी सर्वेश निषाद एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों ने पहले बाजार से सब्जी और शराब खरीदी, फिर जंगल के झाड़ियों में शराब पिया। नशे की हालत में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे आशंका है कि उसके पिता को महिला द्वारा जलरीला पदार्थ पिला कर मार दिया गया था। इसीलिए बदले की भावना से महिला की बेरहमी से हत्या कर पहले महिला के मुंह पर प्रहार किया फिर महिला के गुप्त अंग को गंभीर रूप से जख्म कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी सर्वेश निषाद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की करवाई की जा रही है।