सावन के तीसरे सोमवार काे व्यापारियों ने किया काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक

0
897bfe876274ca44273147e8ba8d10b8

वाराणसी{ गहरी खोज }: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन मास के तीसरे सोमवार पर विश्वनाथ गली व्यवसायी संघ के बैनर तले विश्वनाथ गली के व्यापारियों ने श्री काशी विश्वनाथ के पावन ज्योर्तिलिंग का जलाभिषेक किया। इसमें हजारों व्यापारियों ने भागीदारी की। इससे पहले व्यापारियों का समूह दशाश्वमेध स्थित चित्तरंजन पार्क में जुटा। यहां से डमरूओं की गड़गडाहट एंव शंखनाद के बीच जलाभिषेक यात्रा शुरू हुई। यात्रा दशाश्वमेध होते हुए दशाश्वमेध स्थित सिंहद्वार के रास्ते विश्वनाथ गली होते हुए काशी विश्वनाथ धाम परिसर में पहुंची। मंदिर में बाबा का जलाभिषेक किया गया। शोभायात्रा के प्रारंभ में 11 वैदिक ब्राह्मणों ने काशी के विभिन्न 84 घाटों के जल से भरे कलशों का पूजन किया। इसके बाद हजारों की संख्या में व्यापारी बंधु व उनके परिवार की महिलाएं हर-हर महादेव शंभाे-काशी विश्वनाथ गंगे व हर-हर बम-बम का जयघोष करते हुए मंदिर रवाना हुए।
जलाभिषेक यात्रा के मुख्य अतिथि डा. नीलकंठ तिवारी (पूर्व राज्यमंत्री, विधायक, शहर दक्षिणी) भी शामिल हुए। जलाभिषेक यात्रा की अध्यक्षता महंत शंकरपुरी महाराज (श्री अन्नपूर्णा मठ मंदिर,काशी) ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमेश तिवारी, कमल तिवारी, डा.पवन शुक्ला, राजू बाजोरिया, सुनील शर्मा, विष्णु कसेरा, ऋषि झिगंरन, सिद्धार्थ भारद्वाज, प्रतीक देववंशी, अभिषेक केशरी, महेश मिश्रा, राजेश देववंशी, डा. गणेश दत्त शास्त्री, मनोज प्रजापति आदि ने भागीदारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *