सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ डीएवी हेहल में डीएवी स्पोर्ट्स शुरू

रांची{ गहरी खोज }: रांची में डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल में शुक्रवार को डीएवी स्पोर्ट्स का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मार्च पास्ट, ध्वजारोहण और शपथ ग्रहण के बाद गुब्बारे उड़ाकर की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्फूर्ति का माध्यम है, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास और मानसिक दृढ़ता को भी निखारता है। विद्यालय स्तर की ऐसी प्रतियोगिताएं भविष्य के खिलाड़ियों के लिए सशक्त मंच तैयार करती हैं।
वहीं विशिष्ट अतिथि अजय नाथ शाहदेव, अध्यक्ष, जेएससीए ने कहा कि खेलों के माध्यम से टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और प्रतिस्पर्धा की स्वस्थ सोच विकसित होती है। उन्होंने स्कूल के इस प्रयास की सराहना की है।
इस दो-दिवसीय क्षेत्रीय प्रतियोगिता में झारखंड ज़ोन-जी (क्लस्टर-तीन) के 10 डीएवी विद्यालयों से आए एक लाख से अधिक छात्र-छात्राएं यू-14, यू-17 और यू-19 आयु वर्ग में शूटिंग (एयर पिस्टल एवं राइफल), बास्केटबॉल ,हैंडबॉल, वुशू, एरोबिक्स, कबड्डी, जूडो, रोलर स्केटिंग एवं एथलेटिक्स जैसी विविध स्पर्धाओं मंस अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
विद्यालय के प्राचार्य बिपिन राय (क्षेत्रीय सहायक पदाधिकारी,डीएवी झारखंड) ने कहा कि डीएवी स्पोर्ट्स केवल खेलों का आयोजन नहीं, बल्कि यह नई पीढ़ी को आत्मानुशासन,नेतृत्व और सहयोग की भावना से ओतप्रोत करने की एक पहल है। इस प्रतियोगिता की संकल्पना एवं मार्गदर्शन डॉ वी सिंह, निदेशक (पीएस), डीएवी कॉलेज प्रबंधन समिति, नई दिल्ली और संयोजक, डीएवी स्पोर्ट्स के सौजन्य से हुआ।
वहीं उद्घाटन समारोह पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने खिलाड़ियों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षा-जगत के विशिष्ट जन, अभिभावकों के अलावा एमके सिन्हा (प्राचार्य, डीएवी कपिलदेव), एसके मिश्रा (प्राचार्य, डीएवी बरियातू), संजीत कुमार मिश्रा (प्राचार्य, डीएवी बोकारो), किरण यादव (प्राचार्या, डीएवी नीरजा सहाय), डॉ तापस घोष (प्राचार्य, डीएवी पुंदाग), बुबुन शरण (प्राचार्या, डीएवी सिल्ली), एसएल गुप्ता (स्थायी सदस्य, डीएवी सीएमसी सहित अन्य उपस्थित थे।