जांगिड़ सुथार समाज का वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

हिसार{ गहरी खोज }: रेड स्कवयेर मार्केट स्थित विश्वकर्मा धर्मशाला में जांगिड़ सुथार समाज का वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में संदीप आर्य (जांगड़ा) विश्व चैंपियन के अलावा 11 अन्य प्रतिभावानों को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम मंगलवार काे जिला प्रधान उदय सिंह जांगड़ा की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर जांगिड़ सुथार शिक्षा समिति के प्रधान प्रताप सिंह जांगड़ा, सचिव ब्रह्म प्रकाश जांगड़ा, महासचिव अमी लाल जांगड़ा, पूर्व प्रधान राम तीरथ सुथार, पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान धर्मसिंह, कार्यकारी प्रधान वेद प्रकाश मिर्जापुर, कैशियर डॉक्टर सुखबीर जांगड़ा, डिप्टी सीएमओ डॉक्टर प्रभु दयाल, हरियाणा रोडवेज के ट्रैफिक मैनेजर सुरेंद्र जांगड़ा, सत्य कुमार बाड्यां, डॉ. कुलवंत जांगड़ा, मेवासिंह धामू, हनुमान सिंह जाखोद खेड़ा, यूको बैंक के पूर्व प्रबंधक बलवंत सिंह जांगड़ा, रमेश जांगड़ा बाड्यां, अग्रोहा ब्लॉक के प्रधान रणसिंह जांगड़ा, आजाद नगर के प्रधान कृष्ण कुमार जांगड़ा, जिला जांगिड़ सभा की समस्त जिला कार्यकारिणी व जिला हिसार के सभी ब्लाक कार्यकारिणी के सदस्यों व विश्वकर्मा धर्मशाला के सभी ट्रस्टी सहित समाज के अनेक प्रबुद्धजनों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मंच संचालन विनीत जांगड़ा व डॉक्टर सुखवीर जांगड़ा ने किया।