लोकसभा ने इसरो तथा सुभांशु शुक्ला को दी बधाई

नयी दिल्ली{ गहरी खोज }: लोकसभा ने मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की सफल यात्रा करने पर अंतरिक्ष यात्री सुभांशु शुक्ला तथा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को बधाई दी है।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पूर्वाह्न 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने पर सभी सदस्यों की तरफ से इसरो तथा श्री शुक्ला को बधाई दी और कहा कि सदस्यों की भावना के अनुरूप इस मुद्दे पर सदन में चर्चा भी करायी जायेगी।
उन्होंने कहा, “ मैं भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन और भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के पहले सफल मिशन के लिए सदन की ओर से हार्दिक शुभकामनायें देता हूं। सदस्यों की भावनाओं के अनुरूप इस सत्र में इस विषय पर व्यापक चर्चा भी होगी। ”