भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

0
21-gangubai-hangal200

नयी दिल्ली { गहरी खोज }: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।
1884-कोलकाता में भारत के पहले सार्वजनिक थियेटर की शुरुआत हुई।
1930-भारतीय कवि और फ़िल्मी गीतकार आनंद बख़्शी का जन्म।
1940-सोवियत संघ ने एस्टोनिया लातविया और लिथुआनिया पर कब्जा किया।
1947-प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी चेतन चौहान का जन्म।
1960-श्रीलंका (सीलोन) में सिरिमावो भंडारनायके विश्व की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी।
1962-भारत चीन के बीच सीमा पर युद्ध।
1963-काशी विद्यापीठ को विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया।
1969-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग एवं एडविन एल्ड्रिन चन्द्रमा पर उतरे।
1972-भूटान के तीसरे राजा जिग्मे दोरजी वांग्चुक का निधन।
1977-नीलम संजीव रेड्डी भारत के राष्ट्रपति चुने गए।
1988-भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह (इनसैट-1सी) का प्रक्षेपण।
1995-भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार सज्जाद हुसैन का निधन।
2001-प्रसिद्ध तमिल अभिनेता शिवाजी गणेशन का निधन।
2004-संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने भारी बहुमत से पश्चिमी किनारे के फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों से इस्रायल को बाढ़ हटाने का प्रस्ताव पारित किया।
2007-वाशिंगटन में चार दिनों तक चले विचार-विमर्श के बाद भारत-अमेरिका परमाणु समझौते का प्रारूप तैयार किया गया।
2007-प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनी।
2008-नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारतीय मूल के रामबरन यादव को नेपाल का पहला राष्ट्रपति चुना गया।
2009-भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रसिद्ध गायिका गंगूबाई हंगल का निधन।
2011-नासा का आर्बिटर अटलांटिस धरती पर वापस लौटा। इसी के साथ अमेरिका ने 135 मिशन के बाद स्पेस शटल प्रोग्राम को बंद कर दिया।
2013-बेल्जियम के महाराज अल्बर्ट द्वितीय ने बेटे फिलिप की ताजपोशी के लिए राजगद्दी छोड़ी।
2020-भारत के प्रसिद्ध तथा वरिष्ठ राजनीति लालजी टंडन का निधन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *