भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

नयी दिल्ली{ गहरी खोज } : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।
1885-फुटबॉल खेलना ब्रिटेन में वैध किया गया।
1903-फोर्ड मोटर कंपनी ने अपनी पहली कार बाजार में उतारी।
1920-रामकृष्ण परमहंस की जीवन संगिनी शारदा देवी का निधन।
1921-प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय संगीतकार तथा तबला वादक सामता प्रसाद का जन्म।
1924-खेल अख़बार सोवेत्स्की स्पोर्ट की स्थापना की गई।
1950-भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध तथा प्रतिभाशाली अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का जन्म।
1956-फ्रांस ने ट्यूनीशिया को स्वतंत्र देश घोषित किया।
1966-भारत की पहली महिला न्यायाधीश अन्ना चांडी का निधन।
1969-अमेरिकी खगोलशास्त्री नील आर्मस्ट्रांग चांद पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बने।
1989-माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पहली भारतीय विकलांग अरूणिमा सिन्हा का जन्म।
1997-तिस्ता नदी के जल बंटवारे पर भारत-बांग्लादेश में समझौता।
1999-यू.आर.राव (भारत) ‘यूनिस्पेस-3’ (अंतरिक्ष सम्मेलन) के अध्यक्ष निर्वाचित, स्पेन में प्रथम बौद्ध स्तूप का उद्घाटन।
2002-उत्तर एवं दक्षिण कोरिया ने आपस में वायुयान सेवा की शुरुआत की।
2005-कनाडा में समलैंगिक विवाह को कानूनी स्वीकृति दी गयी और वह ऐसा करने वाला चौथा देश बना।
2007-पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने मुशर्रफ़ सरकार द्वारा बर्खास्त किये गए मुख्य न्यायाधीश इफ़्तिख़ार चौधरी को पद पर पुन: बहाली का निर्णय दिया।
2008-अमेरिकी विदेशमंत्री कोंडलिजा राइस ने भारतीय अमेरिकी डॉक्टर जयन्त पाटिल के प्रत्यर्पण को मंजूरी दी।
2011-हेंड्रा वायरस के प्रकोप के बाद मेलेसिया ने ऑस्ट्रेलिया से घोड़ों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया।
2012-मैक्सिको के नयारित में एक बस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गयी और 29 अन्य घायल हो गए।
2016-अयोध्या-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद के मुख्य पैरोकार हाशिम अंसारी का निधन।
2017-रामनाथ कोविन्द भारत के 14वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
2019-केरल की पूर्व राज्यपाल एवं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन।