दिल्ली-एनसीआर में ऑन डिमांड अफीम की सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार

गाजियाबाद { गहरी खोज }: स्वाट टीम व क्राइम ब्रांच पुलिस ने शुक्रवार को झारखण्ड से तस्करी कर ला रहे 27 लाख रुपये की अफीम के साथ दुहाई के पास एक अन्तर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। अफीम का वजन 1.166 किलोग्राम है। वह ऑन डिमांड दिल्ली-एनसीएआर में अफीम की सप्लाई करता था।
एडीसीपी पीयूष सिंह ने बताया कि आरोपी का नाम संतोष यादव है, जो ग्राम कुई थाना मनिका जिला लातेहार झारखण्ड का निवासी है।कक्षा सात के बाद उसने पढा़ई छाेड़कर मजदूरी करने लगा। पूरे दिन काम करने के बाद सिर्फ उसे 350 रुपये मिलते थे। कभी काम होता था कभी नही होता था, जिससे उसके परिवार की आर्थिक बिगड़ती जा रही थी। काम के सिलसिले में वह बिहार पहुंचा, जहां उसकी मुलाकात छोटू यादव से हुई।छाेटू ने उसे अफीम के तस्करी के बारे में बताते हुए प्रति चक्कर 20 हजार रूपये देने काे कहा। वह काम के लिए राजी हाे गया और दूसरे व्यक्ति के साथ बरेली, बदायूं, दिल्ली एनसीआर, पंजाब व हरियाणा में उसने अफीम सप्लाई की, जिसमे प्रति चक्कर उसे 20 हजार रूपये मिले। इसके बाद वह यही काम करने लगा।वह अफीम काे लेकर तस्कर काे देने आया था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।