सावन में किसी बच्चे को खरीदकर जरूर दें ये चीज, भगवान शिव प्रसन्न हो भर देंगे भंडार

0
shiv-parvati_1657971456

धर्म { गहरी खोज } : सावन माह भगवान भोलेनाथ को अतिप्रिय है। माना जाा है कि इस माह में भगवान शिव ने देवी पार्वती को पत्नी रूप में स्वीकार किया था। इस माह में भोलेनाथ हर साल अपने ससुराल आते हैं और सपरिवार निवास करते हैं। इसी माह भोलेनाथ की पूजा के साथ ही कांवड़ यात्रा भी किया जाता है। मान्यता है कि इससे महादेव की असीम अनुकंपा प्राप्त होती है। साथ ही दान-पुण्य का विधान है। मान्यता है कि यदि भगवान शिव के जुड़ी चीजें दान की जाए तो भगवान प्रसन्न होते हैं और भक्त की मनोकामना पूर्ण करते हैं।

क्या देना चाहिए दान?
भगवान शिव को अपने डमरू और त्रिशूल से प्रेम है। अगर आप सावन माह के दौरान डमरू खरीदकर किसी बच्चे को गिफ्ट करते हैं तो इससे भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और फिर भगवान शिव की कृपा से जातक के घर में सुख-शांति आती है। बता दें कि डमरू भगवान शिव को प्रिय वाद्य यंत्र है और इसी धुन से निगेटिव एनर्जी दूर हो जाती है। अगर आप त्रिशूल खरीदते हैं तो इसे किसी शिव मंदिर में चढ़ाएं। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्त का कल्याण करते हैं।

घर में रखना भी शुभ
इसके अलावा, अगर आप डमरू को किसी को न देकर घर में रखते हैं तो यह आपके घर की निगेटिव एनर्जी दूर करती है। साथ ही आपके घर में सुख-शांति और समृ्द्धि वापस आती है। बता दें डमरू की ध्वनि मानसिक तनाव को कम करने और मन को शांत करने में मदद करती है।

सावन में बच्चों को डमरू गिफ्ट देना बेहद शुभ माना गया है, क्योंकि इससे बच्चों का मन शांत रहता है और उनके आसपास पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *