भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

0
_113655230_gettyimages-56727936.jpg

नयी दिल्ली{ गहरी खोज } : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।
1630-स्पेन के सैनिकों ने इटली के मंतुआ प्रांत पर कब्जा किया।
1857-बंबई विश्वविद्यालय की स्थापना
1861-भारत की पहली महिला स्नातक और पहली महिला फ़िजीशियन कादम्बिनी गांगुली का जन्म।
1918-नोबेल पुरस्कार सम्मानित दक्षिण अफ़्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का जन्म।
1947-भारतीय स्वाधीनता अधिनियम को शाही स्वीकृति मिली।
1948-भारतीय सेना के वीर अमर शहीदों में से एक पीरू सिंह का निधन।
1973-अफ़ग़ानिस्तान में राजशाही की समाप्ति एवं गणराज्य की स्थापना।
1980-भारत में निर्मित उपग्रह प्रक्षेपण वाहन एस.एल.वी.- 3 से रोहिणी उपग्रह को कक्षा में भेजा गया।
1980-टेलीविजन से पहला रंगीन प्रसारण मद्रास से किया गया।
1982-हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का जन्म।
1994-ब्राजील ने चौथी बार विश्व कप फ़ुटबाल चैंपियनशिप जीती।
1996-भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी स्मृति मंधाना का जन्म।
1999-विश्व के विमानन इतिहास में सर्वाधिक घंटे तक विमान उड़ाने का रिकार्ड बनाने वाले एडलोग का निधन।
2000-रातू जोसेफा इलोइलो द्वारा फिजी के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।
2002-डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम देश के 12 वें राष्ट्रपति चुने गए।
2003-वाई. वेणुगोपाल रेड्डी रिजर्व बैंक के नये गर्वनर बने।
2004-अमेरिका ने 50 करोड़ डालर का पाकिस्तान का कर्जा माफ किया।
2005-मनमोहन-बुश वार्ता के बाद अमेरिकी प्रशासन ने भारत को परमाणु ऊर्जा और उच्च प्रौद्योगिकी विषयक आपूर्ति पर लगाये गए प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया।
2007-भारत, पाकिस्तान और मैक्सिको में हरित क्रान्ति के जनक कहे जाने वाले विश्व प्रसिद्ध अमेरिकी कृषि वैज्ञानिक नार्मन बोरलॉग को क्रांग्रेसनल गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।
2008-भारतीय मूल के सलमान रुश्दी ने प्रमोशन टूर के दौरान 57 मिनट में एक हज़ार पुस्तकों पर हस्ताक्षर करने का रिकार्ड बनाया।
2010-केरल के प्रोफेसर जोसफ पर आठ लोगों ने हमला किया और उन पर इस्लाम के अपमान का आरोप लगाते हुए उनके हाथ काट डाले।
2012-हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता राजेश खन्ना का निधन।
2016-हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका मुबारक बेगम का निधन।
2022-भारतीय सिनेमा के ख्याति प्राप्त पार्श्वगायक और ग़ज़ल गायक भूपिंदर सिंह का निधन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *