शुक्रवार को रखा जाएगा कालाष्टमी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

धर्म { गहरी खोज } :18 जुलाई को श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज शाम 5 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 3 बजकर 56 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 14 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज कालाष्टमी और श्री शीतलाष्टमी व्रत है। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जान लेते हैं शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
18 जुलाई 2025 का शुभ मुहूर्त
श्रावण कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि- शाम 5 बजकर 2 मिनट तक रहेगी
दिन- शुक्रवार
धृति योग- 18 जुलाई को देर रात 3 बजकर 56 मिनट तक
अश्विनी नक्षत्र- 18 जुलाई को देर रात 2 बजकर 14 मिनट तक
व्रत और पर्व- कालाष्टमी और श्री शीतलाष्टमी व्रत, साथ ही आज से बुध ग्रह कर्क राशि में वक्री चाल चलेंगे
अभिजीत मुहूर्त- 18 जुलाई को दोपहर 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक
राहुकाल का समय
दिल्ली- सुबह 10:44 – 12:27 PM
मुंबई- दोपहर पहले 11:06 – 12:45 PM
चंडीगढ़- सुबह 10:45 – 12:29 PM
लखनऊ- सुबह 10:30 – 12:12 PM
भोपाल- सुबह 10:46 – 12:26 PM
कोलकाता- सुबह 10:02 – 11:43 AM
अहमदाबाद- दोपहर पहले 11:05 – 12:45 PM
चेन्नई- सुबह 10:39 – 12:15 PM
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय का समय- सुबह 05:34 बजे
सूर्यास्त का समय- शाम 07:19 बजे