उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में खाई में मैक्स गाड़ी गिरने से 8 यात्रियों की हुई मौत

0
518284656_2228379820943640_9076412886575755357_n

पिथौरागढ़{ गहरी खोज } : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुवानी क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई। जहां मुवानी से बोकटा जा रही मैक्स गाड़ी 150 मीटर खाई में जा गिरी। इस गाड़ी नें 14 लोग सवार थे, जिसमें से आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार मरने वालों में दो सगी बहनें भी शामिल हैं। जो 9वीं कक्षा में पढ़ती थीं।
जानकारी के अनुसार ये हादसा मुवानी क्षेत्र के शुनी पुल के पास हुआ है। हादसे की सूचना के बाद प्रशासन के आला-अधिकारी आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान आपदा प्रबंधन टीमों को भी मौके पर रवाना किया गया। आपदा प्रबंधन टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर लोगों को खाई से बाहर निकाला।
हादसा इतना भयानक था कि मैक्स गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। घायलों को खाई से निकालकर एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की मानें तो मृतक स्थानीय निवासी हैं और वो अपने गांव लौट रहे थे, इसी दौरान उनकी गाड़ी इस हादसे का शिकार हो गई।

मुवानी क्षेत्र के भंडारी गांव के पास हुए इस हादसे में 8 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। इनमें दो सगी बहनें भी हैं,

  1. सिमरन पुत्री कुंदन सिंह (उम्र 8 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
  2. तनुजा पुत्री चंद्र सिंह (उम्र 15 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
  3. विनीता पुत्री चंद्र सिंह (उम्र 14 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
  4. नरेंद्र सिंह पुत्र चंद्र सिंह (उम्र 40 वर्ष) वाहन चालक, निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
  5. राजेंद्र सिंह पुत्र किशन सिंह (उम्र 60 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
  6. होशियार सिंह पुत्र भीम सिंह (उम्र 65 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
  7. शांति देवी पुत्री केशर राम (उम्र 50 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
  8. दिकभा पत्नी पंकज सिंह (उम्र 28 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़

हादसे में ये लोग हुए घायल

  1. योगेश कुमार (उम्र 21 वर्ष), निवासी- बोकटा
  2. श्याम सिंह (उम्र 50 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
  3. कल्याण सिंह (उम्र 55 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
  4. सुमित सिंह (उम्र 22 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
  5. पूजा, निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
  6. विनीता पुत्री पूरन बहादुर (उम्र 20वर्ष) निवासी बोकटा, पिथौरागढ़

इस घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है, साथ ही शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।फिलहाल गाड़ी के खाई में गिरने के वजहों का पता लगाया जा रहा है। अभी तक सड़क की खराब स्थिति और तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *